राजपुरा में बैसाखी को समर्पित भव्य नगर कीर्तन निकाला गया

राजपुरा (पटियाला), 11 अप्रैल: गुरुद्वारा बंदीछोड़ राजपुरा की आयोजन समिति और गुलाब नगर की संगत द्वारा खालसा के जन्मदिन बैसाखी को समर्पित एक विशेष और भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब अत्यंत सुंदर ढंग से सजाए गए वाहन में शोभायमान थे।

नगर कीर्तन में ढाडी व कीर्तनी जत्थों ने गुरु जस का गायन किया। निहंग सिंहों ने गतके के जौहर दिखाए। बैंड पार्टी भी शामिल हुई| राजपुरा के प्रसिद्ध होम्योपैथ डॉ. निर्मल सिंह ने पांच प्यारों को सिरोपाओ देकर सम्मानित किया और उन्हें सूखे मेवे परोसे. प्रधान सेवक सिंह के अलावा अजीत सिंह अजीत, ज्ञान सिंह, गुरप्रीत सिंह मोखा और रणबीर सिंह बंटी ने भी नगर कीर्तन में भाग लिया और सेवा की। विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा बंदीछोड़ पर समाप्त हुआ।