
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया
(ऊना 9 अक्टूबर ) हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया।
(ऊना 9 अक्टूबर ) हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया। जन्मदिवस के मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने सिविल अस्पताल हरोली में आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य लोगों के लिए तैयार किए गए लंगर में सेवा की तथा खुद लोगों को लंगर बांटा। बाद दोपहर एक बजे उपमुख्यमंत्री पुरी पैलेस घालुवाल पहुंचे यहां पर उनके द्वारा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर की बधाई तथा स्वस्थ व खुशहाल भविष्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला के विभिन्न हिस्सों से आए कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल इत्यादि के अनेक पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संस्था ऊना जनहित मोर्चा, हिमोतकर्ष परिषद, रामलीला कमेटी ऊना तथा गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारीयों ने भी उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
