
अंजली निवासी पोलियां बीत का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया।
ऊना हिमाचल: अंजली निवासी पोलियां बीत का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। हरोली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।
अंजली निवासी पोलियां बीत का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। हरोली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। देहलां निवासी अंजली की शादी करीब तीन वर्ष पहले पोलियां बीत के मक्खन सिंह के साथ हुई थी, जिससे एक बेटा भी था। करीब 11 माह पहले मक्खन सिंह विदेश में नौकरी के लिए चला गया था, जिसके बाद घर में अंजली अपने बेटे, सास व ससुर के साथ रहती थी। शनिवार सुबह अंजली का शव कमरे में फंदे से झूलता हुआ पाया गया। जिसको लेकर ससुराल पक्ष पर मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
