वेटरनरी विश्वविद्यालय को क्षेत्रीय कार्यशाला में मिली पहचान
लुधियाना 09 सितम्बर 2024 - गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी को राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालयों, उत्तरी क्षेत्र के डीम्ड विश्वविद्यालयों की कार्यशाला में जे-गेट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म पर सर्वश्रेष्ठ प्रोफ़ाइल बनाने के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र और एक स्मृति चिन्ह मिला। कार्यशाला का आयोजन शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, श्रीनगर में किया गया था।

वेटरनरी विश्वविद्यालय कृषि में ई-संसाधनों के लिए कंसोर्टियम का सदस्य है जो संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पत्रिकाओं तक पहुंच प्रदान करता है। विश्वविद्यालय पुस्तकालय विश्वविद्यालय समुदाय की सूचना आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रयासों में एक दिशा प्रदान करता है और नियमित रूप से कंसोर्टियम पर उपयोगकर्ता प्रोफाइल का संचालन करता है। इस प्रक्रिया में, लाइब्रेरी ने वर्ष 2023 के दौरान सबसे अधिक उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल बनाई जिसके लिए इसे मान्यता दी गई है।
डॉ इंद्रजीत सिंह, वाइस चांसलर ने डॉ. निर्मल सिंह लाइब्रेरियन और उनकी टीम के सदस्यों को कुशल और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और इन्फर्मेटिकस पब्लिशिंग लिम. बेंगलुरु से उचित मान्यता दिलाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक समुदाय को बढ़ाने और भविष्य में भी डिजिटल तकनीक का भरपूर उपयोग करने पर जोर दिया।