महर्षि वाल्मिकी जी ने हमें दान और तपस्या के महत्व के बारे में ज्ञान दिया: बलबीर सिंह सिद्धू महर्षि वाल्मिकी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर 70 में एक समारोह का आयोजन किया गया।

एसएएस नगर, 28 अक्टूबर - आज महर्षि वाल्मिकी जी के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित धार्मिक समारोहों में भाग लिया और महर्षि वाल्मिकी की मूर्ति के सामने माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

इस बीच, स्थानीय सेक्टर 70 (मटौर) में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोक गायक राम सिंह अलबेला ने भगवान की स्तुति गाते हुए महर्षि वाल्मिकी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पूर्व मंत्री स. सिद्धू ने कहा कि महर्षि वाल्मिकी जी ने हमें दान और तपस्या के महत्व के बारे में ज्ञान दिया और महर्षि जी की शिक्षाओं का पालन करके हर इंसान अपना जीवन सफल बना सकता है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मिकी जी के कारण ही हमें भगवान श्री राम चन्द्र जी और माता सीता जी के बारे में ज्ञान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर आयोजकों दुबारा सिधू को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर निगम मोहाली के सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, मार्केट खरड़ के पूर्व चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा मच्छली कला, प्रदीप सोनी, अमरीक सिंह पूर्व सरपंच, पार्षद सुच्चा सिंह कलौड़, पहलवान लखमीर सिंह बैदवान, वरिंदर सिंह नन्ना, बलजिंदर सिंह पप्पू, तरसेम खान, मेवा सिंह बैदवान, हरमिंदर सिंह बिंदा, मक्खन सिंह, दिलवर खान, जगतार सिंह, विशु वैद के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे.